nobel price

नोबेल पुरूस्कार से संबन्धित सभी जानकारी

nobel price परिचय-  nobel price स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेलकी वसीयत के माध्यम वर्ष 1895 में पाँच श्रेणियों में नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की गई थी। नोबेल पुरस्कार, नोबेल फाउंडेशन द्वारा रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति, भौतिकी और फिजियोलॉजी/ मेडिसिन के क्षेत्रों में दिये जाने वाले पुरस्कारों का एक समूह है। नोबेल फाउंडेशनवर्ष 1900 में स्थापित एक निजी संस्थान है, जिस पर अल्फ्रेड नोबेलकी वसीयत को पूरा करने का अंतिम दायित्व है। रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति, भौतिकी और फिजियोलॉजी/मेडिसिन में पुरस्कार पहली बार वर्ष 1901 में प्रदान किये गए थे। वर्ष 1968 में स्वेरिजेस रिक्सबैंकने अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कारकी स्थापना की थी। nobel price

रायल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लियेबेन एस. बर्नानके , डगलस डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच. डायबविग को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र में वर्ष 2022 का स्वेरिग्स रिक्स बैंक पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। nobel price

बेन एस.बर्नानके

nobel price

  1. बेन बर्नानके ने 1930 के दशक की महामंदी का विश्लेषण किया, जो आधुनिक इतिहास में सबसे खराब आर्थिक संकट था।
  2. सांख्यिकीय विश्लेषण के माध्यम से बर्नानक ने दर्शाया कि किस प्रकार असफल बैंकों ने 1930 के दशक के वैश्विक महामंदी की स्थिति में निर्णायक भूमिका निभाई।
  3. उन्होंने बताया कि कैसे बैंक सुविधाओं का जारी रहना इस गहरे और दीर्घकालिक संकट में एक निर्णायक कारक था। उन्होंने बैंक के सुचालित विनियमन के महत्त्व को समझाने में भी मदद की।
  4. बर्नानके उस समय अमेरिकी केंद्रीय बैंक, फेडरल रिज़र्व के प्रमुख थे, जब वर्ष 2008 का संकट उत्पन्न हुआ था और उन्होंनेअनुसंधान से प्राप्त अपने ज्ञान से नीति निर्माणमें मदद की थी।

डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एंव डायवविग


  1. डायमंड और डायबविग दोनों ने सैद्धांतिक मॉडल विकसित करने के लिये मिलकर काम किया ताकि यह समझ सकें कि बैंकों की उपस्थिति क्यों आवश्यक है, समाज में उनकी भूमिका उन्हें अपने आसन्न पतन के बारे में अफवाहों के प्रति किस प्रकार संवेदनशील बनाती है और समाज इस भेद्यता को कैसे कम कर सकता है। ये अंतर्दृष्टियाँ आधुनिक बैंक विनियमन की नींव रखती हैं।
  2. उन्होंने सरकार की ओर से जमा बीमा के रूप में बैंक की भेद्यता का समाधान प्रस्तुत किया। इसके अनुसार, जब जमाकर्त्ताओं को पता चलता है कि राज्य ने उनके पैसे की गारंटी दी है, तो उन्हें बैंक के बारे में अफवाहें शुरू होते ही बैंक जाने की ज़रूरत नहीं है।
  3. डायमंड ने यह भी दिखाया कि कैसे बैंक सामाजिक रूप से महत्त्वपूर्ण कार्य करते हैं। बचतकर्त्ताओं और उधारकर्त्ताओं के बीच मध्यस्थ के रूप में बैंक उधारकर्त्ताओं की साख का आकलन करने एवं यह सुनिश्चित करने के लिये अनुकूल हैं कि ऋण का उपयोग अच्छे निवेश हेतु किया जाता है। 

चिकित्सा

nobel price

  1. हाल ही में विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम के क्षेत्र में शोध के लिये स्वीडिश आनुवंशिकीविद् स्वंते पाबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के लिये वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।

स्वते पाबोके शोध

nobel price

  1. मानव विकास: होमो सेपियंस, लगभग 300,000 वर्ष पहले अफ्रीका में पहली बार दिखाई दिये, जबकि निकटतम ज्ञात पूर्वज, निएंडरथल, अफ्रीका के बाहर विकसित हुए और लगभग 400,000 वर्ष से 30,000 वर्ष पहले तक यूरोप एवं पश्चिमी एशिया में उनकी आबादी थी, जहाँ से वे विलुप्त हो गए थे।
  2. निएंडरथल का जीनोम अनुक्रमणः निएंडरथल के जीनों को अनुक्रमित करने के बाद यह पाया जाता है कि हमारे विलुप्त रिश्तेदारों के पुरातन जीन अनुक्रम वर्तमान मनुष्यों के शरीर विज्ञान को प्रभावित करते हैं।
  3. उदाहरण के लिये जीन EPASI का डेनिसोवन संस्करण उच्च ऊँचाई पर जीवित रहने में लाभ प्रदान करता है और वर्तमान तिब्बतियों में आम है।
  4.  अन्य उदाहरण निएंडरथल जीन हैं जो विभिन्न प्रकार के संक्रमणों
    के प्रति हमारी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को प्रभावित करते हैं।
  5.  डेनिसोवा की खोज: वर्ष 2008 में साइबेरिया के दक्षिणी भाग में डेनिसोवा गुफा में उँगली की हड्डी का 40,000 वर्ष पुराना टुकड़ा खोजा गया था।
  6. इस हड्डी के DNA अनुक्रमण से पहले अज्ञात होमिनिन की खोज हुई थी, जिसे डेनिसोवा नाम दिया गया था।
  7.  विभिन्न मानव प्रजातियों का सह-अस्तित्वः आधुनिक मनुष्यों के पूर्वज, निएंडरथल और डेनिसोवन्स लगभग 20,000 वर्षों तक सह-अस्तित्व में रहे, इस दौरान उन्होंने न केवल एक-दूसरे के साथ अंतःक्रिया की बल्कि अंतर- नस्ल भी विकसित की।
  8.  आधुनिक समय में यूरोपीय या एशियाई मूल के मनुष्य में लगभग 1-4% जीनोम निएंडरथल से उत्पन्न हुए हैं।
  9.  इसके अलावा डेनिसोवा और होमो सेपियंस के बीच जीन स्थानांतरण भी हुआ था। यह संबंध पहली बार मेलानेशिया तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य हिस्सों के लोगों में देखा गया था, जहाँ लोगों का 6% डीएनए डेनिसोवा से संबंधित है। 

भौतिकी

nobel price

  1. वर्ष 2022 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा जॉन एफ क्लॉजर, एलेन एस्पेक्ट और एंटोन जिलिंगर को क्वांटम यांत्रिकी में इनके कार्य के लिये प्रदान किया गया। क्वांटम यांत्रिकी और क्वांटम एंटगलमेंट (Entanglement)
  2. क्वांटम यांत्रिकी भौतिकी का एक उपक्षेत्र है जिसके अंतर्गत कणों- परमाणु, इलेक्ट्रॉन, फोटॉन के व्यवहार और आणविक एवं उप आणविक क्षेत्र में लगभग हर आयाम का वर्णन किया जाता है।
  3. क्वांटम सिस्टम के व्यवहार में एक महत्त्वपूर्ण अंतर (क्लासिकल रिजिड निकायों की तुलना में) ऍटैंगलमेंट की अवधारणा है।
  4. क्वांटम एटैंगलमेंट एक ऐसी घटना है जिसके अंतर्गत उप-परमाणु कणों
    की एक जोड़ी को साझा अवस्था में रखा जाता है ऐसे में कोई भी एक कण के गुणों को जानकर स्वतः
    ही दूसरे कण के गुणों को जाना जा सकता है।


  5. क्वांटम ऍटैंगलमेंट को पहली बार वर्ष 1935 में इरविन श्रोडिंगर द्वारा स्पष्ट किया गया था, जिसे आगे चलकर उनके कैट पैराडॉक्स के नाम से जाना गया।

रसायन विज्ञान

nobel price

  1. कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को वर्ष 2022 के लिये रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। इन्हें क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिये
  2. लिये इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  3. क्लिक केमिस्ट्री विज्ञान की वह शाखा है, जो अणुओं के संयोजन का अन्वेषण करती है। इसका विकास के बैरी शार्पलेस और मोर्टन मेल्डल ने किया है।
  4. इसे नए उपयोगी यौगिकों के तेजी से संश्लेषण के लिये शक्तिशाली,
    अत्यधिक विश्वसनीय और चयनात्मक प्रतिक्रियाओं के सेट के रूप में
    परिभाषित किया गया है।
    # क्लिक केमिस्ट्री कार्बन परमाणुओं को एक-दूसरे के साथ अभिक्रियाकराने की कोशिश नहीं करती है। इसके विपरीत, यह उन छोटे अणुओं का उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित करती है, जिनमें पहले से ही एक पूर्ण कार्बन ढाँचा होता है।
  5. ऐसी ही एक अभिक्रिया कॉपर उत्प्रेरित एजाइड-एल्काइन साइक्लोएडिशन
    है। इसका अब व्यापक रूप से चिकित्सा रसायन विज्ञान
    में उपयोग किया जाता है।

  6. कॉपर आयनों को जोड़ने पर एजाइड्स और एल्काइन्स बहुत कुशलता से अभिक्रिया करते हैं। इस अभिक्रिया का अब विश्व स्तर पर अणुओं को * एक साथ सरल तरीके से जोड़ने के लिये उपयोग किया जाता है।


  1. साहित्य में वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार फ्राँसीसी लेखक एनी एरनॉक्सको साहस और नैदानिक तीक्ष्णता जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती हैंके लिये दिया गया। 

nobel price

  1. एनी का जन्म वर्ष 1940 में हुआ था और उनका पालन-पोषण नॉर्मडी
    (फ्रांस) के छोटे से शहर यवेटोट में हुआ था। उनका अनुकरणीय साहित्यिक जीवन वर्ष 1974 में उनकी पहली पुस्तक,
    क्लीन आउट के प्रकाशन के साथ शुरू हुआ। उनके अन्य प्रमुख कार्यों में
    ए विमेंस स्टोरी‘ ‘हैपनिंग‘, ‘ए गर्ल्स स्टोरी‘, ‘गेटिंग लॉस्टशामिल हैं।
  2. विषय-वस्तु: अंतरंग संबंध सामाजिक असमानता, शिक्षा, समय और स्मृति के माध्यम से सामाजिक वर्गों को आगे बढ़ाने का अनुभव एवं जीवन के अनुभवों को कैसे लिखना है आदि विषय हैं जिन्हें वह अपनी पुस्तकों में शामिल करती है।

शान्ति

nobel price

  1. वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को प्रदान किया गया।

nobel price

  1. एलेस बियालियात्स्की 1980 के दशक के मध्य बेलारूस में लोकतंत्र आंदोलन के आरंभकर्त्ताओं में से एक थे।

  2. राष्ट्रपति (अलेक्जेंडर लुकाको) को तानाशाही शक्तियाँ प्रदान करने वाले विवादास्पद संवैधानिक संशोधनों के जवाब में वर्ष 1996 में संगठन

    विवासना (स्प्रिंग) की स्थापना का श्रेय बियालियात्स्की को दिया जाता है।
  3. समय बीतने के साथ विवासना एक व्यापक आधार वाले मानवाधिकार संगठन में विकसित हुआ जिन्होंने राजनीतिक कैदियों के खिलाफ
    अधिकारियों द्वारा यातना के उपयोग का दस्तावेजीकरण और विरोध किया।

रूसू मानवधिकार संगठन

nobel price

  1. इस संगठन की स्थापना वर्ष 1987 में पूर्व सोवियत संघ में मानवाधिकार कार्यकर्त्ताओं द्वारा की गई थी, जो यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि कम्युनिस्ट शासन के उत्पीड़न के पीड़ितों को कभी विस्मृत नहीं किया जाएगा।
  2. वर्ष 1954 में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंद्रेई साखारोव और मानवाधि कार अधिवक्ता स्वेतलाना गनुश्किना इस संगठन के संस्थापकों में से थे
    यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन
    , सेंटर फॉर सिविल लिबटीज़

  3. सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज की स्थापना वर्ष 2007 में यूक्रेन में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को आगे बढ़ाने के उद्देश्य सेकीव में की गई थी।
  4. यह खुद को यूक्रेन में अग्रणी अभिकर्त्ताओं में से एक के रूप में वर्णित करता है, जो जनमत और सार्वजनिक नीति के गठन को प्रभावित करता है, नागरिक सक्रियता के विकास का समर्थन करता है और मानवाधि कारों को बढ़ावा देने के लिये अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क एवं एकजुटता के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेता है।


उपरोक्त से संबन्धित नोबेल पुरूस्कार की शार्ट सारणी

परिचय-
बेन एस. बर्नानके
डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच. डायबविग



चिकित्सा

स्वते पाबो के शोध


भौतिकी



रसायन विज्ञान


साहित्य


स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेलकी वसीयत के माध्यम वर्ष 1895 में पाँच श्रेणियों में नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की गई थी। बेन बर्नानके ने 1930 के दशक की महामंदी का विश्लेषण किया, जो आधुनिक इतिहास में सबसे खराब आर्थिक संकट था।
डायमंड और डायबविग दोनों ने सैद्धांतिक मॉडल विकसित करने के लिये मिलकर काम किया ताकि यह समझ सकें कि बैंकों की उपस्थिति क्यों आवश्यक है हाल ही में विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम के क्षेत्र में शोध के लिये स्वीडिश आनुवंशिकीविद् मानव विकास: होमो सेपियंस, लगभग 300,000 वर्ष पहले अफ्रीका में पहली बार दिखाई दिये, जबकि निकटतम ज्ञात पूर्वज, निएंडरथल, अफ्रीका के बाहर विकसित हुए और लगभग 400,000 वर्ष से 30,000 वर्ष पहले तक यूरोप एवं पश्चिमी एशिया में उनकी आबादी थी, जहाँ से वे विलुप्त हो गए थे। वर्ष 2022 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा जॉन एफ क्लॉजर, एलेन एस्पेक्ट और एंटोन जिलिंगर को क्वांटम यांत्रिकी में इनके कार्य के लिये प्रदान किया गया।

कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को वर्ष 2022 के लिये रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। साहित्य में वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार फ्राँसीसी लेखक एनी एरनॉक्सको साहस और नैदानिक तीक्ष्णता जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती हैंके लिये दिया गया। 

1 thought on “nobel price”

Leave a Comment

A/अ