Current Affair 2022 gk pcs

 

ज्योति याराजी ने बेंगलुरू में 61वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप pcs 

हाल ही में ज्योति याराजी ने बेंगलुरू में 61वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान स्थापित किया है

• वह महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ 13 सेकेंड से कम समय में पूरी करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं।

• यह उपलब्धि उन्होंने नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए हासिल की

■ 23 वर्षीय याराजी ने इन खेलों में रेलवे का प्रतिनिधित्व किया और उनके कोच जेम्स हिलियर हैं 61वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप :
■ इनका आयोजन 15 से 19 अक्तूबर तक बेंगलुरू, कर्नाटक में किया जा रहा है
• यह आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में कर्नाटक एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है
इसमें शामिल टीमें हैं- पंजाब, रेलवे, ओडिशा, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, सर्विसेज़, केरल, मणिपुर, बिहार, छत्तीसगढ़, लद्दाख़ आदि |

2022 का बुकर पुरस्कार श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका को दिया गया है pcs 

2022 का बुकर पुरस्कार श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका को दिया गया है

इसके साथ ही वह बुकर पुरस्कार जीतने वाले दूसरे श्रीलंकाई लेखक बन गए हैं • उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ के लिए दिया गया है उन्हें लंदन में एक समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया ■ पैनल ने मुताबिक़ यह उपन्यास ‘श्रीलंका के गृहयुद्ध की भयावहता पर एक गंभीर, कर्कश, मार्मिक व्यंग्य’ प्रस्तुत करता हैशेहान करुणातिलका: pcs

• 1975 में श्रीलंका में जन्मे शेहान श्रीलंका के अग्रणी लेखकों में से एक हैं
.इन्होंने 2011 में अपने पहले उपन्यास ‘चाइनामैन’ के लिए कॉमनवेल्थ बुक प्राइज़, डीएसएल और ग्रैटियान पुरस्कार जीता था
.इस पुस्तक को विज़डन द्वारा सर्वकालिक दूसरी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट पुस्तक घोषित किया गया था
• द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा उनका दूसरा उपन्यास है • उनके गीत, स्क्रिप्ट और कहानियाँ रॉलिंग स्टोन, GQ और नेशनल ज्योग्राफिक में प्रकाशित हो चुके हैं pcs

• यह अंग्रेज़ी भाषा का अग्रणी साहित्यिक पुरस्कार है
• यह एक वार्षिक पुरस्कार है, जो अंग्रेज़ी में लिखित और यूके तथा आयरलैंड में प्रकाशित होने वाले उपन्यास कार्य के लिए दिया जाता है।
इसके तहत विजेता को £50,000 और छह शॉर्टलिस्ट किए गए लेखकों में से प्रत्येक को £ 2,500 की राशि प्रदान की जाती है

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) 2022

हाल ही में वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) 2022 जारी किया गया pcs

• यह इंडेक्स संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव (ओपीएचआई) द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के तहत जारी की गई है                      pcs 

• इस रिपोर्ट का शीर्षक है- Unpacking deprivation bundles to reduce multidimensional poverty

• इसके मुताबिक़, भारत के MPI मूल्य और गरीबी की स्थिति दोनों में ही सुधार हुआ है प्रमुख मुख्य बिंदु
• सूचकांक 111 देशों, जिनमें 23 कम आय वाले देश, 85 मध्यम आय वाले देश और 3 उच्च आय वाले देश हैं, के डेटा का आकलन करता है pcs gk
■ इन 111 विकासशील देशों में 120 करोड़ लोग (19.1%) बहुआयामी गरीबी में >इनमें से लगभग आधी जनसंख्या गंभीर गरीबी में जीवन व्यतीत कर रही है
• भारत में 2015-16 से 2019-2021 के दौरान गरीबों की संख्या 41.5 करोड़ तक घट गई
■ हालाँकि, इसमें भारत के गरीबी उन्मूलन प्रयासों की सराहना की गई है लेकिन भारत में 22.8 करोड़ लोग अभी भी बहुआयामी गरीब हैं, जिनमें से 9.7 करोड़ बच्चे हैं
• भारत में गरीबों की संख्या में गिरावट दो कालखंड में विभाजित रही वर्ष – 2005-06 से 2015-16 तथा 2015-16 से लेकर 2019-21 के बीच
■ 2015-2016 में दस सबसे गरीब राज्यों में से केवल पश्चिम बंगाल, 2019 2021 के दस सबसे गरीब राज्यों में शामिल नहीं था वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) :
• यह एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संसाधन है इसकी गणना गरीबी की घटनाओं और गरीबी की औसत तीव्रता को गुणा करके की जाती है
MPI-0 से 1 के बीच होता है, और उच्च मान उच्च गरीबी को दर्शाता है pcs gk
■ यह तीन पैमानों स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर के अंतर्गत दस संकेतकों के ज़रिये 100 से अधिक विकासशील देशों में तीव्र बहुआयामी गरीबी को मापता है इसे पहली बार 2010 में ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल तथा UNDP के मानव विकास रिपोर्ट कार्यालय द्वारा शुरू किया गया था.

19 से 21 अक्तूबर, 2022 तक ‘इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव-2022’ (IUHC-2022) का आयोजन

19 से 21 अक्तूबर, 2022 तक ‘इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव-2022’ (IUHC-2022) का आयोजन किया जा रहा है

■ यह तीन-दिवसीय कार्यक्रम गुजरात के राजकोट में आयोजित किया जाएगा .इसका आयोजन भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है                               pcs 

• इंडिया अर्बन हाउसिंग फोरम द्वारा Future of housing, slums and informal settlements विषय से संबंधित कई पहलुओं को कवर किया जाएगा ■ यह शहरी आवास पर केंद्रित ‘भविष्य के लिए तैयार शहरी भारत’ के दृष्टिकोण को पूरा करने हेतु रणनीति, कार्ययोजना और रोडमैप तैयार करने में मदद करेगा                        pcs 
प्रमुख उद्देश्य
सभी हितधारकों को अपनी प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करने के साथ ही प्रौद्योगिकियों, सामग्रियों और प्रक्रियाओं के विभिन्न विकल्पों पर विचार विमर्श करने हेतु एक मंच प्रदान करना
• यह एक समावेशी कार्यक्रम है जिसे सभी शहरी सार्वजनिक-निजी- लोगों की भागीदारी (4P) के विचारों, अनुभवों और ज्ञान का प्रतिनिधित्व करने हेतु डिज़ाइन किया गया है प्रमुख तथ्य आकर्षण
लाइट हाउस प्रोजेक्ट (LHP) राजकोट का उद्घाटन
अभिनव निर्माण प्रथाओं पर राष्ट्रीय प्रदर्शनी
प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी के तहत राज्यों/कें. शा. प्रदेशों द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रदर्शनी
किफायती आवास पर विचार-विमर्श
PMAY(U) पुरस्कार 2021 सम्मान pcs gk
• यह कॉन्क्लेव सतत विकास के लिए निर्माण क्षेत्र का विस्तार करने और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल बढ़ाने में मदद करेगा

Current Affairs: Reserve Bank RBI Officers Grade B Recruitment 2023: BSF (Border Security Force) New Bharti 2023: CRPF Sub Inspector & Assistant Sub Inspector Recruitment 2023: Current Affairs: